फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   foren bambo

किसानों की जिंदगी बदलेगा विलायती ‘बम्बू’

Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
रोजगार संसाधनों से विहीन दोआबा में विलायती ‘बम्बू’ जल्द ही रोजगार मुहैया कराएगा। जिले के लोगों के लिए यह जीविकोपार्जन का साधन तो बनेगा ही आकर्षक और उपयोगी सामानों का निर्माण भी कराया जाएगा। डीएम अखंड प्रताप सिंह की पहल पर जिले में इसकी शुरुआत हो गई है। पिछले दिनों जिले में आए एक संस्था के जिम्मेदारों ने इसकी खेती के लिए जिले का चयन कर लिया है।  
विज्ञापन


दोआबा में खाली पड़ी जमीनों व खेतों के मेड़ोें पर ‘बम्बू’ अर्थात बांस की खेती की पहल शुरू की गई है। इसके लिए 30 से 40 देशों में 144 प्रकार के बांस उगाकर फर्नीचर समेत विभिन्न उपयोगी सामानों का निर्माण करने वाली संस्था ‘सीवार्ट’ सेंटर फार इंडियन बम्बू रिसोर्स एंड टेकभनालॉजी से संपर्क साधा गया। डीएम की पहल पर पिछले दिनों संस्था के डॉ. आई.बी. रामानुज राव और के. राव ने जिले का दौरा किया। दौरे में उन्होंने निर्धारित किया कि दोआबा में खेतों की मेड़ व खाली पड़ी जमीनों पर सात से आठ प्रकार के ‘बम्बू’ आसानी से उगाए जा सकेंगे। बांस के तैयार होने पर इससे बनने वाले विभिन्न सामानों से जुड़े प्लांट दोआबा में स्थापित कराते हुए काम शुरू करा दिया जाएगा। डीएम ने संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई कुछ प्रजातियों का रोपण भी अलवारा झील में करा दिया है। जल्द ही इसका विस्तार करने के लिए प्रभावी कदम उठाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किन-किन चीजों का होगा निर्माण
दोआबा में उगाई जाने वाली आठ प्रकार की बम्बू प्रजातियों से मनुष्य की जरूरत से जुड़ी तमाम चीजों का निर्माण होगा। इससे टोकरी, सजावट के फ्रेम, आकर्षक और टिकाऊ फर्नीचर का निर्माण होगा। इस काम के शुरू होने से जिले के लोगों को घर बैठे काम मिलेगा। बांस की एक प्रजाति से प्लांट के जरिए कोयला भी बनेगा। खास बात यह है कि यह कोयला पत्थर के कोयले से अधिक टिकाऊ, ज्वलनशील और सस्ता होगा। जिसका फायदा जिले में ईट भट्ठा संचालकों को भी मिलेगा। वहीं आंधी तूफान में फसलों की रक्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीवार्ट संस्था के सदस्यों ने जिले का भ्रमण कर आठ प्रजातियों को उपयोगी बताया है। इन प्रजातियों के 14500 पौधों का रोपण भी कराया जा चुका है। इसमें सफलता मिलने पर पूरे जिले में बांस का रोपण होगा।
अखंड प्रताप सिंह, डीएम कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed