फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   For the first time after independence, government bus service will reach the villages of Tirahar.

Kaushambi News: आजादी के बाद पहली बार तिरहार के गांवों तक पहुंचेगी सरकारी बस सेवा

Sat, 04 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 04 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
For the first time after independence, government bus service will reach the villages of Tirahar.
सरसंवा क्षेत्र के तिरहार इलाके के गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आजादी के बाद पहली बार इन गांवों को सरकारी बस सेवा से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। परिवहन निगम ने पखवाड़े के भीतर बस संचालन शुरू करने का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

बस के संचालन होने पर रायपुर, रानीपुर, डूंड़ी, हटवा अब्बासपुर, भारतपुर, भवनसुरी, घासीपुर, पोतनिहा का पूरा और सेंगरहा सहित कई गांव सीधे बस सेवा से जुड़ेंगे। अब तक इन गांवों के लोग आवागमन के लिए निजी साधनों पर निर्भर थे, जिससे आर्थिक बोझ के साथ समय की भी बर्बादी होती थी।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को देखते हुए नौ माह पहले अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। जिसको प्रशासन संज्ञान लिया और बस चलाने बस चलाने की योजना बनाई। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों, मरीजों और रोजाना कामकाज के लिए बाहर जाने वाले लोगों को होती थी। बस सेवा शुरू होने से उन्हें सस्ती और सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमा देवी मिश्रा ने बताया कि गांव से मुख्यालय तक सीधी परिवहन सुविधा न होने से खासकर महिलाओं को दिक्कत होती है। गिरजेश मिश्रा ने कहा कि रोज निजी साधनों से आने-जाने में खर्च बढ़ता है। पूर्व प्रधान रामराज ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

रायपुर गांव से परिवहन निगम की बस संचालन का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। एक पखवाड़े के भीतर हर हाल में बस सेवा शुरू हो जाएगी। -गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed