{"_id":"57d458a14f1c1b5d78318b29","slug":"food-mid-day-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना न मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना न मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से सटे प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय समदा में तीन दिन से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। इससे नाराज छात्रों ने शनिवार को थाली दिखाते हुए स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों को भोजन न मिलने से उनके अभिभावक भी नाराज हैं।
अभिभावकों का कहना है कि एमडीएम को लेकर हेड मास्टर व ग्राम प्रधान के बीच खींचतान चल रही है। इनकी तनातनी का शिकार स्कूल के छात्र हो रहे हैं। शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया तो अभिभावकों का भी गुस्सा भड़का और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। मामले में बीएसए दलश्रृंगार यादव का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। छात्रों ने क्यों प्रदर्शन किया और इसकी वह जांच कराएंगे।