{"_id":"6b01eb9103ce96f90802941a","slug":"fog-slows-down-buses-passengers-face-inconvenience-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-152051-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कोहरे के कारण धीमी हुई बसों की रफ्तार, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कोहरे के कारण धीमी हुई बसों की रफ्तार, यात्री परेशान
Sun, 22 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर डिपो में कोहरे के बीच देरी से पहुंची चित्रकूट-लखनऊ जाने वाली बस। संवाद
मौसम में बदलाव के साथ कोहरे का असर अब परिवहन सेवाओं पर भी दिखने लगा है। सड़कों पर दृश्यता कम होने से बसों की रफ्तार धीमी हो गई है। इसके कारण प्रयागराज-चित्रकूट और कानपुर रूट पर चलने वाली बसें निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को बस अड्डों पर इंतजार करना पड़ रहा है।
कोहरे के कारण चालकों को सड़क पर आगे का रास्ता देखने में परेशानी हो रही है। ऐसे में सुरक्षित सफर के लिए बसों की गति कम रखनी पड़ रही है। शनिवार को मंझनपुर डिपो में कई बसें देरी से पहुंचीं। निजी काम से लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे मंझनपुर निवासी कृष्णा केशरवानी ने बताया कि चित्रकूट से लखनऊ जाने वाली बस सुबह छह बजे के बजाय साढ़े छह बजे पहुंची। वहीं, पश्चिम शरीरा से कानपुर जाने वाली बस सवा छह बजे के बजाय पौने सात बजे पहुंची। प्रयागराज से राजापुर जाने वाली बस भी साढ़े आठ बजे के बजाय नौ बजे पहुंची। इससे नौकरीपेशा लोगों को भी समय से दफ्तर पहुंचने की चिंता सता रही है।
::वर्जन::
कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए बसों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ती है। इसके चलते बसों को निर्धारित समय से कुछ देरी हो सकती है। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज, मंझनपुर