फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fog made walking difficult on roads in rural areas

Kaushambi News: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर कोहरे ने चलना दूभर कर दिया

Sat, 02 Dec 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fog made walking difficult on roads in rural areas
मंझनपुर। बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन भी ठंड से लोग परेशान रहे। सुबह 10 बजे तक कोहरे की चादर तनी रही। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। हालांकि मौसम विभाग से जुड़े विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आज कुछ राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर कोहरे ने चलना दूभर कर दिया।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तो अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। शहर के अंदर तो फिर भी 200 मीटर दूर आने-जाने वाले वाहन दिख रहे थे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर कोहरे ने चलना दूभर कर दिया। करारी के रहने वाले मो. शमीम ने बताया कि जिला अस्पताल में पत्नी को दिखाने के लिए सुबह आठ बजे बाइक से घर से निकला था। आम दिनों में मंझनपुर तक जाने में करीब 20 मिनट लगता है, लेकिन घने कोहरे के कारण जिला मुख्यालय पहुंचने में करीब एक घंटे लग गए।
विज्ञापन

ठंड के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत ई-रिक्शा, ऑटो और टेपों समेत अन्य खुले वाहनों में सफर करने वालों को हुई। किसी काम से भरवारी जाने के लिए निकले घना का पुरवा के सर्वेश पाल ने बताया कि जब तक घर के अंदर रहा, तब तक ठंड का बहुत अधिक प्रभाव नहीं दिखा, लेकिन ई-रिक्शा से भरवारी तक जाने में पूरे ठंड लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मौसम खुलने के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अजय सिंह बताते हैं कि बारिश की उम्मीद अब कम ही है। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम खुलने के आसार जताए हैं। हालांकि सुबह कोहरा छाया रहेगा, लेकिन धूप खिलने के बाद ठंड से कुछ राहत मिलेगी।


फिर करनी पड़ेगी बोआई, किसान परेशान
टेवां। बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। गौसपुर टिकरी निवासी किसान धीरेंद्र ने बताया कि बारिश के एक दिन पहले ही चार बीघे में गेहूं बोया था। खेत गीला हो जाने के कारण अब बीज नष्ट हो जाएगा। फिर से बोआई करनी पड़ेगी। इससे खर्चा बढ़ गया है। फसल भी 15 दिन पिछड़ जाएगी। कमोवेश यही बात किसान राजाराम ने भी कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed