{"_id":"5ceae586bdec22075f57905e","slug":"flirting-with-wife-in-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में पत्नी से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में पत्नी से की छेड़खानी
Mon, 27 May 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 27 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : 4 bp, blog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से शनिवार दोपहर बीच सड़क पर पति ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे अपशब्द कहा। शोर पर राहगीरों को आते देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सैनी इलाके की महिला ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले पड़ोस के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर पति उसे प्रताड़ित करने लगा। जानकारी होने पर रिश्तेदारों की पंचायत की। सभी ने पति को समझाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो छह महीने बाद ही पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इससे परेशान महिला ने कोर्ट में हर्जा-खर्चा का केस दायर कर दिया। बताया कि शनिवार दोपहर वह किसी काम से बाजार जा रही थी। रास्ते में पति मिल गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। मामले में सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि एफआईआर लिखकर आरोप की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।