फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five years imprisonment to the man guilty of kidnapping a girl and committing obscene acts

Kaushambi News: बालिका को अगवा कर अश्लील हरकत करने के दोषी को पांच साल की सजा

Wed, 11 Sep 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to the man guilty of kidnapping a girl and committing obscene acts
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक श्रीवास्तव की अदालत ने बालिका को अगवा कर अश्लील हरकत करने के दोषी को पांच साल की कठोर सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


वादी अभियोजन के अनुसार सैनी कोतवाली के गुलमीपुर छतवारा मजरा गनपा निवासी राजकरण उर्फ भंवरलाल 26 नवंबर 2022 को सात साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। चीखपुकार सुन लोगों को जुटता देख आरोपी भाग निकला था। पीड़ित बच्च्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। मामला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में चला। शासकीय अधिवक्ता शशांक खरे ने कुल 10 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद मंगलवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed