{"_id":"6949a89a3c306c71c30475d7","slug":"five-robbery-accused-arrested-in-encounter-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-133966-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लूट के पांच आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लूट के पांच आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 23 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
अंकित पासी, मुठभेड़ में घायल।
चायल। पिपरी कोतवाली के गुंगवा बाग में सोमवार भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने लूट के पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 16 दिसंबर को चरवा कोतवाली के सिरसी गांव निवासी विजय कुमार से मनौरी-चरवा रोड पर तमंचे के बल पर पांच हजार रुपये नकदी और मोबाइल लूट लिया था। उसी दिन पिपरी मनौरी बाजार में चरवा के समसपुर गांव निवासी अमन कुमार से कपड़े, नकदी व मोबाइल लूटा था।
चायल-मनौरी मार्ग पर बंदरहाई बाग में चरवा कोतवाली के रतगहां निवासी समाचार पत्र विक्रेता जगजीवन प्रसाद गुप्ता से नकदी व मोबाइल फोन और पिपरी के मखऊपुर गांव के पास करारी के दशरथपुर सचवारा निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी से मोबाइल लूटा था। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
सोमवार भोर में चौकी प्रभारी चायल मनौरी बाजार में चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह को सूचना दी कि ओवर ब्रिज से तीन बाइक पर सवार पांच संदिग्ध व्यक्ति चायल कस्बे की ओर भाग रहे हैं। पिपरी एसओजी टीम ने चरवा पुलिस के साथ घेराबंदी शुरू कर दी। चौकी प्रभारी चायल ने गुंगवा बाग के पास पांचों बदमाशों को पकड़ लिया। भागने का प्रयास कर रहे एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सचिन पुत्र राम बहादुर निवासी रतगहां थाना चरवा, सोनू उर्फ अभिषेक कुमार पुत्र कमलेश पासी निवासी भागलपुर मुंडेरा धूमनगंज प्रयागराज, सुजल उर्फ श्रेयजल भारतीया पुत्र कमलेश भारतीया निवासी चकिया प्रयागराज, अंकित पासी पुत्र सुरेंद्र पासी निवासी चकिया और बाबू राइडर उर्फ ओमी पासी पुत्र झुलूर पासी निवासी चकिया के रूप में हुई।
पुलिस ने बदमाशों से तीन बाइक, दो अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 11 मोबाइल फोन और 5200 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में बदमाशों ने 16 दिसंबर की लूट के अलावा 14 दिसंबर को पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी में रेलवे डॉट पुल के पास एक अन्य लूट की घटना कबूल की है।