फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Five arrested with three quintals of banned meat

तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ पांच गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with three quintals of banned meat
Five arrested with three quintals of banned meat - फोटो : KAUSHAMBI
तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

चरवा कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चरवा कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मवेशी का वध करने वाला औजार भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

चरवा कोतवाल संत शरण सिंह को बुधवार सुबह सूचना मिली कि चपहुंआ निवासी महफूज पुत्र सुग्गन ने अपने घर में प्रतिबंधित मवेशी का वध किया है। खबर मिलते ही फोर्स के साथ उन्होंने दबिश दी। मौके से महफूज, उसके पड़ोसी मोहम्मद असगर, गुड़िया पत्नी स्व बब्बू, दारानगर कड़ा निवासी सबीना पत्नी जावेद व दनियालपुर निवासी मोहम्मद सलीम आदि को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महफूज के घर से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस और चापड़, रस्सी तथा लकड़ी का ठीहा आदि भी बरामद किया गया। दोपहर को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग प्रतिबंधित मवेशियों का वध करके मांस बेचने का काम करते थे। बुधवार सुबह भी मांस की बिक्री के लिए ही गोवंश का वध किया गया था। मीडिया के सामने पेश करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed