{"_id":"6a36dcbafea4d099670252bd","slug":"fisherman-murdered-on-the-banks-of-alvara-lake-bludgeoned-to-death-with-a-blow-to-the-head-kaushambi-news-c-261-1-kmb1018-143407-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अलवारा झील के किनारे मछुआरे की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अलवारा झील के किनारे मछुआरे की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट
Sun, 21 Jun 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : फूलवती का फाइल फोटो
पौर काशीरामपुर गांव स्थित अलवारा झील के किनारे मछली पकड़ने वाले 55 वर्षीय मजदूर की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार को शव मिलने की सूचना पर एसपी, एएसपी और क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक की पहचान बरमदीन (55) के रूप में हुई है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया गांव का निवासी था। वह कई वर्षों से अपने छह दर्जन परिजनों के साथ अलवारा झील में मछली पकड़ने का काम करते थे और अन्य मजदूरों के साथ झील किनारे बनी झोपड़ी में रहते थे।
बरमदीन ठेकेदार अरविंद त्रिपाठी के अधीन काम करता था। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि झील की रखवाली करने वाले चौकीदार बवाली के साथ बरमदीन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से झोपड़ी से लापता था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
पौर काशीरामपुर के पूर्व प्रधान ठाकुर राकेश सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महेवाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह और सीओ जनेश्वर पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
घटना की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।- अमिता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। संवाद- फोटो : फूलवती का फाइल फोटो