फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Firing in land dispute in Charva, three people injured

चरवा में भूमि विवाद में फायरिंग, तीन लोग घायल

Mon, 23 Nov 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute in Charva, three people injured
चरवा में भूमि विवाद में फायरिंग, तीन लोग घायल
विज्ञापन

चरवा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काजू गांव में शनिवार रात भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति अपने परिवार वालों के साथ मिलकर विरोधी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां दो लोगों की हालत नाजुक चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया है। घटना से गांव में तनाव है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात है।

काजू गांव निवासी अवधेश दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जमीन पर भाजपा के पूर्व जिला मंत्री उमेश चंद्र केसरवानी व उसके भाई निर्माण कर रहे थे। जमीन का स्थगन आदेश भी एसडीएम चायल कोर्ट से है। इसके बाद भी शनिवार रात जबरन निर्माण कराया जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे विरोध किया गया तो भाजपा नेता अपने भाई छत्रधारी, सतीश और दिवाकर आदि के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। इससे उसके भाई मुनील दुबे, बेटे मोहित व रोहित आदि घायल हो गए। फायरिंग की आवाज पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। मामले की जानकारी पर चरवा कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मुनीम व मोहित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। अवधेश दुबे की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उमेश चंद्र केसरवानी, छत्रधारी, सतीश व दिवाकर आदि को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों के लाइसेंसी असलहे भी बरामद हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सतीश केसरवानी की पत्नी किरन देवी ने भी तहरीर दी। उसका कहना है कि वर्ष 1990 में उसके पति ने नीलामी के जरिए सवा चार विस्वा जमीन ली थी। इस जमीन में सतीश व छत्रधारी का घर बना हुआ है। शेष भाग में पति के भाई अवधेश व दिवाकर निर्माण करा रहे थे। शनिवार रात अवधेश दुबे के घरवाले उनके मकान के अगले हिस्से में स्थित खाद व बीज की दुकान का शटर तोड़ कर 65 हजार नकद व उर्वरक उठा ले गए। उसने शोर मचाया तो अवधेश पक्ष के लोग खुद ही फायरिंग करने लगे। उन्हीं की चलाई गई गोली से लोग जख्मी हुए हैं। वहीं चरवा इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है कि काजू गांव में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग की गई थी। दो लोग छर्रा लगने से जख्मी हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed