{"_id":"99a684837998951706632299893c6912","slug":"fireworks-spark-scorching-innocent-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे की चिंगारी से झुलसा मासूम, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे की चिंगारी से झुलसा मासूम, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा (ब्यूरो)। करारी कस्बे के कृष्णानगर मोहल्ले में मंगलवार की रात पटाखा फोड़ रहा मासूम झुलस गया। परिजनों ने उसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। बता दें कि कस्बे के कृष्णानगर मोहल्ले के रहने वाले असलम का आठ साल का बेटा मुस्ताक मंगलवार की रात घर के सामने पटाखा जला रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी उसके चेहरे में पड़ गई। बारूद की चिंगारी से मासूम का पूरा चेहरा झुलस गया। उसकी चीखें सुनकर घर के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन