फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Firecracker markets will be set up at 14 places for Diwali

Kaushambi News: दिवाली के लिए 14 जगहों पर लगेगा पटाखा बाजार

Sat, 18 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Firecracker markets will be set up at 14 places for Diwali
दिवाली को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। त्योहार पर सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए जिले के अलग-अलग कस्बों में 14 स्थानों को चिह्नित किया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ दुकान लगाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा ने बताया कि जिले भर में पटाखा बनाने के मात्र चार लाइसेंस हैं। जबकि, पटाखा बिक्री करने के लिए 18 स्थायी लाइसेंसी दुकानदार हैं। त्योहार पर पटाखा बेचने के लिए तीन दिन के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया जाता है। संबंधित तहसीलों में 300 के करीब लोगों ने आवेदन किया है। 200 से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 14 स्थानों को पटाखों की दुकान लगाने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगेंगी पटाखा की दुकानें

मंझनपुर श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के मैदान में

महेवाघाट- कुम्हियावां स्थित पशु मेला बाजार में

करारी-करारी इंटर कॉलेज के सामने छपरा बाग मैदान में

पश्चिमशरीरा- कस्बा स्थित दंगल मैदान में

सैनी- गुरुकुल महाविद्यालय के मैदान में

कड़ा- फसहिया तालाब के मैदान में

अजुहा- हनुमान इंटर कॉलेज के मैदान में

कोखराज - निधियावां बाग में

संदीपनघाट-मूरतगंज स्थित पक्का तालाब

सरायअकिल -रामलीला मैदान कसौली में

चरवा- अयोध्या का पूरा स्थित बाग में

पिपरी- मखऊपुर स्थित महामाया गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बगल में

भरवारी- मेहता रोड स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में

सरायअकिल - नेवादा स्थित अशोक ईंट-भट्ठा के समीप स्थित मैदान में
दुकानदारों के लिए तय सुरक्षा मानक

धातु की चादर से बने शेड के अंदर लगेंगी दुकानें।

एक-दूसरे से न्यूनतम तीन मीटर की दूरी पर लगेंगी दुकानें।

बाजार में आमने-सामने नहीं, बल्कि एल शेप में लगेंगी दुकानें।

दुकान के भीतर अथवा बाहर तेल के लालटेन, गैस, लैंप पर रहेगा प्रतिबंध।

दुकान शेड के 50 मीटर के दायरे में नहीं होगी आतिशबाजी।

प्रत्येक दुकान पर 200 लीटर पानी से भरा ड्रम मय फायर बकेट।

प्रत्येक दुकान पर चार किलोग्राम के दो एबीसी फायर एक्सटिंग्यूशर।

प्रत्येक दुकान पर एक फायर बीटर व 20 किलो बालू अथवा मिट्टी रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed