फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire burns millions goods

आग से लाखों के सामान जलकर नष्ट

Wed, 03 Dec 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 03 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fire burns millions goods
टेंवा। अबूझ हालात में बुधवार की दोपहर देवरा (गंगापारी का पुरा) गांव में आग लग गई। इससे एक व्यक्ति का पूरा मकान जलकर खाक हो गया। लपटों की चपेट में आने से बिस्तर, बर्तन, अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी परिजन भी नहीं दे पा रहे हैं। ग्रामीणों का अनुमान है कि चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाने से यह हादसा संभव है।
विज्ञापन

    मंझनपुर तहसील के देवरा (गंगापारी का पुरा) गांव निवासी शिवमूरत किसान है। उसने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक उसके मकान में आग लग गई। घर से धुएं का गुबार और लपटें उठती देख घरवालों को इसकी जानकारी हुई। घर में आग लगी देख चीखते-चिल्लाते महिलाएं बाहर को भागी। चीख-पुकार और लपटों से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए ग्रामीण जमा हो गए। गांववालों ने आते ही आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक जूझने के बाद गांववाले आग पर आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक ग्रामीण आग बुझाते। पूरा मकान खाक हो चुका था। साथ ही कपड़े, बिस्तर, बर्तन, अनाज के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान भी लपटों की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन

भुक्तभोगी के मुताबिक घर में आग लगने से उसे कम से कम दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, आग कैसे लगी। इसकी जानकारी परिवार के लोग भी नहीं दे पा रहे हैं। गांववालों का मानना है कि दोपहर का खाना बनाने के बाद महिलाओं ने चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाया होगा। इसी से घर में आग लगी है। फिलहाल आग से घर-गृहस्थी खाक होने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। आग लगने की सूचना पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री साजन मौर्य भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed