फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fire broke out in a breakfast shop, explosion occurred due to cylinder burst

कौशाम्बी : नाश्ते की दुकान में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुआ धमाका, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Sun, 24 Sep 2023 05:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 05:56 PM IST
सार

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी गुड्डू शुक्ला ने बाबा का पुरवा स्थिति पेट्रोल पंप के बगल में चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी थी। कारोबार बढ़ाने के लिए दो महीने पहले ही उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया था।

विज्ञापन
Fire broke out in a breakfast shop, explosion occurred due to cylinder burst
दुकान में सिलिंडर फटने से भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महेवाघाट-ओसा मार्ग पर स्थित अंधावां गांव के समीप चाय नाश्ते की दुकान में संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग के कारण दुकान के अंदर रखे रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से इलाके के लोग दहल उठे। दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी गुड्डू शुक्ला ने बाबा का पुरवा स्थिति पेट्रोल पंप के बगल में चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी थी। कारोबार बढ़ाने के लिए दो महीने पहले ही उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। रविवार सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। इसके बाद दुकान के अंदर रखा रसोई गैस सिलिंडर विस्फोट कर गया।

विज्ञापन


घटना से आसपास के लोग दहल गए। पेट्रोल पंप के पास घटना होने के कारण तत्काल मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गुड्डू के मुताबिक आग लगने से दुकान के अंदर रखा फ्रीजर, पांच हजार नकद समेत 1.70 लाख का समान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed