{"_id":"6611b8b6fe375d3bbe060117","slug":"fire-broke-out-due-to-spark-from-stove-three-houses-burnt-down-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110411-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, तीन घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, तीन घरों की गृहस्थी जली
Sun, 07 Apr 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर बदले गांव में आग लगने के बाद राख सामान। संवाद
चायल तहसील के रसूलपुर बदले गांव में शनिवार देर शाम चूल्हे से निकली चिंगारी से तीन घरों की गृहस्थी जल गई। घटना में एक बकरी की मौत हो गई। सूचना पर मंझनपुर से पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की घटना में तीन लाख के नुकसान का अनुमान है।
रसूलपुर बदले निवासी विनोद कुमार के घर की महिलाएं शनिवार रात करीब आठ बजे चूल्हे पर खाना पका रहीं थीं। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से ऊपर पड़े छप्पर में आग लग गई। महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर भागीं तो मोहल्ले लोग जुटे। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि लपटों ने पड़ोसी अंतराम व कमलेश के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इस दौरान फायर स्टेशन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में तीन लाख के नुकसान का अनुमान है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग की चपेट में आकर विनोद की एक बकरी की भी जलने से मौत हो गई। प्रधान ने मामले की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को फोन से दे दी है.।