{"_id":"69f653456206bc58b30bbeee","slug":"fir-lodged-against-husband-for-making-objectionable-video-viral-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-140645-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sun, 03 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एक गांव में पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति मो. जीशान ने बिना सहमति दूसरी शादी कर ली और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद धमकी देने के साथ ही उसकी आपत्तिजनक वीडियो व ऑडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दी, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
पीड़िता के अनुसार, उसने पहले चौकी व थाना स्तर पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।