{"_id":"5873e7124f1c1b5e2aba9293","slug":"fir-lodge-in-bharwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पर जातिगत टिप्पणी करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पर जातिगत टिप्पणी करने पर केस
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सोशल मीडिया का पहला निशाना बीजेपी नेता व भरवारी चेयरमैन संजय गुप्ता बने हैं। व्हाट्सएप व फेसबुक पर उनके खिलाफ टिप्पणी की गई है। जातिगत टिप्पणी के कारण बीजेपी नेता की तहरीर पर पुलिस ने एक सभासद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि भरवारी के सभासद ने अचानक नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने हाल ही में डीएम से मिलकर कई शिकायतें की थीं। एक सभासद के खिलाफ कार्यालय में आकर हंगामा करने व कामकाज बाधित करने की रिपोर्ट भी चेयरमैन संजय गुप्ता ने दर्ज कराई है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी थी। अभी यह मामला ठंडा पड़ा नहीं था कि सभासद व वकील तुषार तिवारी के खिलाफ संजय गुप्ता ने सोमवार को व्हाट्सएप व फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। भरवारी चौकी प्रभारी सहजानंद श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस संदर्भ में चेयरमैन ने डीएम से भी बातचीत की है।