{"_id":"5df13d7a8ebc3e881f4dbae7","slug":"fir-against-18-for-attacking-daroga-kaushambi-news-ald2626959152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर हमला करने में 18 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर हमला करने में 18 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव में हुई थी घटना, आरोपियों की तलाश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सल्लाहपुर चौकी प्रभारी पर हमले के मामले में पूरामुफ्ती पुलिस ने करीब 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद इन सभी की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि बुधवार को दूसरे दिन तक कोई भी पकड़ा नहीं जा सका।
पूरामुफ्ती इलाके के हटवा गांव में सोमवार को चूड़ी बेचने गई एक महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी। इसमें गांव का ही नदीम पुत्र मस्सन भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक नदीम शातिर है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छेड़खानी की शिकायत पर मंगलवार को गांव पहुंची सल्लाहपुर चौकी पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वाले बाइक से उसे लेकर कोतवाली जा रहे थे। तभी परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान अफरातफरी का फायदा उठाते हुए नदीम हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से किए गए हमले में सल्लाहपुर चौकी प्रभारी संजय व एक सिपाही को चोट लगी थी। मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर हटवा निवासी नदीम, तालिब, फहीम, कलीम, मोअज्जम, सेबू, मस्सन, शहजादे व 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरामुफ्ती कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।