फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fine imposed on three including real brothers accused of assault

Kaushambi News: मारपीट के आरोपी सगे भाइयों समेत तीन को अर्थदंड

Wed, 12 Jun 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 12 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Fine imposed on three including real brothers accused of assault
अपर सिविल जज एसडी सौम्या गिरि ने मारपीट के एक मामले में आरोपी सगे भाइयों समेत तीन को जुर्म कुबूल करने पर एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर 10 दिन की सजा का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 1990 में सरायअकिल के चंदूपुर निवासी जगदीश, उसके भाई रामभोले व गंगा सागर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। 34 वर्ष बीतने के बाद भी थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ अदालत में गवाह नहीं पेश कर सकी।
विज्ञापन

इससे आजिज आकर आरोपियों ने मंगलवार को अपर सिविल जज एसडी सौम्या गिरि की अदालत में अपना जुर्म कुबूल करते हुए सजा सुनाने की अपील की।
इस पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों को एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है। शाम तक आरोपियों ने आदेशित धनराशि कोर्ट में जमा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed