{"_id":"5e7273f38ebc3e773f30a899","slug":"finance-company-office-vandalized-case-filed-on-13-kaushambi-news-ald271345344","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़,13 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़,13 पर केस दर्ज
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़, 13 के खिलाफ केस
मैनेजर को पीटा, सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद चौराहा के पास एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसकर सोमवार शाम दबंगों ने तोड़फोड़ की। मैनेजर को पीट दिया गया था। पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विवाद कर्ज नहीं देने को लेकर हुआ था।
प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज निवासी अभिषेक प्रताप सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी के फकीराबाद चौराहा स्थित कार्यालय में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि सरायअकिल कस्बे के ही किशुन पुत्र झल्लर ने कुछ दिन पहले उनकी कंपनी से ऋण लिया था। इसे वह समय पर नहीं जमा कर पाया। जिससे छवि खराब हो गई। पीड़ित की मानें तो अब आरोपी फिर से कर्ज की मांग कर रहा है। असमर्थता जताने पर सोमवार शाम वह अपने 12 अज्ञात साथियों के साथ दफ्तर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। दफ्तर का सामान तोड़ डाला। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशुन व उसके 12 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।