{"_id":"67be1c252a6c350e970955ab","slug":"fighting-firing-two-brothers-injured-when-they-protested-against-bursting-of-irrigation-pipe-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122428-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिंचाई का पाइप फटने का विरोध करने पर मारपीट, फायरिंग, दो सगे भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिंचाई का पाइप फटने का विरोध करने पर मारपीट, फायरिंग, दो सगे भाई जख्मी
Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सेलरहा पूरब गांव में मंगलवार दोपहर सिंचाई का पाइप फटने का विरोध करने पर सगे भाइयों को जमकर पीटा गया। हमलावरों पर फायरिंग का भी आरोप है। मारपीट में घायल सगे भाइयों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर तहरीर पुलिस को दी गई। वहीं, मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया है। हालांकि, ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
सेलरहा पूरब निवासी घनश्याम मौर्य के बेटे शिवम व सुमित मंगलवार दोपहर अपने खेत में नलकूप से सिंचाई कर रहे थे। बताया कि इस बीच एक स्कूली वैन उधर से गुजरी। पहिया चढ़ने से सिंचाई का पाइप फट गया। इसी बात पर दोनों भाइयों की ड्राइवर से कहासुनी हो गई। चालक ने किसी के पास फोन किया और देखते ही देखते दो वाहनों पर सवार कई लोग आ गए।
आरोप है कि विपक्षियों ने सुमित व शिवम की जमकर पिटाई की। साथ ही फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। वहीं मारपीट में शिवम के सिर व सुमित के कमर में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि मारपीट व फायरिंग की बात सामने आई है। फायर लाइसेंसी बंदूक से किया गया या अवैध असलहे से, इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।