फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fight between two parties over playing sound, four injured

Kaushambi News: साउंड बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी

Wed, 21 Aug 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over playing sound, four injured
एपीजे अब्दुल कलाम नगर में रक्षाबंधन के दिन साउंड बजाने को लेकर मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सभासद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कस्बे के एपीजे अब्दुल कलाम नगर निवासी केतकी देवी ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण घर पर रिश्तेदार इकट्ठा थे। रात में साउंड बजा कर सभी लोग रक्षाबंधन का उत्सव मना रहे थे। तभी पड़ोसी वार्ड के सभासद शहंशाह अपने भाई अंसार, पिता अकबर अली, साथी आकिब व बुधरानी लाठी-डंडा व फरसा लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए साउंड बंद कराने लगे। विरोध करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी। घटना में केतकी, बबलू, रिश्तेदार अनीता और अंकिता गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। एंबुलेंस की मदद से सभी को इलाज के लिए सरसवां पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed