फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fields filled with water due to canal cut, danger of crop damage

Kaushambi News: नहर कटने से खेत मे भरा पानी, फसलों के नुकसान का खतरा

Mon, 15 Jan 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Fields filled with water due to canal cut, danger of crop damage
रामगंगा कमांड की नहर का पानी ओवरफ्लो होने करीब आधा दर्जन गांव के सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भर गया है। इसको लेकर किसानों ने विरोध दर्ज कराया है। किसानों का आरोप है कि नहर की सफाई में लापरवाही हुई है, परेशानी की वजह यही है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील क्षेत्र के उत्तरी भाग को सिंचित करने के लिए राम गंगा कमांड की नहर है। शनिवार की रात ताज मल्लाहन, महाराना, निजाम का पुरवा आदि गांव में नहर का पानी पहुंचने तो वह ओवर फ्लो हो गई।
विज्ञापन

इससे नहर के किनारे के गेहूं, सरसों, चना, मटर के खेत पानी से लबालब भर गए। ऐसे में फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। किसान विजय राजाराम, संजय, वीरेंद्र, अशोक कुमार, इंद्रपाल, सुंदर यादव, कल्लू आदि ने बताया की नहर के पानी से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल नहर कटान होने की वजह से पूरे गांव में पानी भर गया था। इस बार भी सिल्ट सफाई में लापरवाही हुई है। समय रहते व्यवस्था न हुई तो लोगों को फिर परेशानी होगी।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सिंचाई जगदीश लाल ने बताया कि नहर ओवरफ्लो होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो नहर को बंद कराते हुए समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed