{"_id":"69e132d1cac05908cc01944a","slug":"fiance-harasses-girl-by-sending-obscene-photos-complaint-filed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-139839-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अश्लील फोटो भेजकर युवती को परेशान कर रहा मंगेतर, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अश्लील फोटो भेजकर युवती को परेशान कर रहा मंगेतर, शिकायत
Fri, 17 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चरवा में सगाई टूटने के बाद मंगेतर की ओर से युवती और उसके परिवार को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक अश्लील फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी सैनी कोतवाली क्षेत्र के ननसैनी गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। सगाई की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं, लेकिन दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर लेन-देन भी निपटा लिया गया।
आरोप है कि रिश्ता टूटने के बावजूद युवक लगातार युवती को फोन कर संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। वह अलग-अलग नंबरों से कॉल कर गालीगलौज करता है और अश्लील फोटो भेजकर परिवार को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। मामले में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।