{"_id":"651f0c110399321bb40f3484","slug":"fever-has-now-become-fatal-six-including-three-women-died-in-two-days-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-3846-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुखार अब हुआ जानलेवा, दो दिनों में तीन महिला समेत छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुखार अब हुआ जानलेवा, दो दिनों में तीन महिला समेत छह की मौत
Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/नेवादा। जिले में बुखार अब जानलेवा होने लगा है। चायल में पांच और पश्चिमशरीरा में एक पीड़ित दो दिन के अंदर जान गवां चुके हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोग बुखार से जूझ रहे हैं। सरकारी तो कोई गैर सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन बुखार ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। छह मौतों के बाद नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बुखार को लेकर दहशत है। वहीं डेंगू के भी पांच नए मरीज मिले हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। अफसरों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों के गांव भेजने की तैयारी की है। अब तक जिले में डेंगू के 39 मरीज मिल चुके हैं।
चायल क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी संतोष केसरवानी (40) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह मोहम्मदपुर गांव की कुंती देवी (35) भी कई दिनों से बुखार और शरीर में दर्द से परेशान थीं। कस्बे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी सांस थम गई। ऐसे ही पहाड़पुर की राधारुखमिन (60), रतगहां के निखिल (4) पुत्र संदीप और गुजराती देवी (62) की बृहस्पतिवार को मौत हुई।
परिजनों का कहना है कि कई दिनों से यह लोग बुखार से पीड़ित थे। इलाज के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी। चायल और चरवा के अलावा कसेंदा, मनौरी, फतेहपुर सहवपुर, मोहम्मदपुर समेत अन्य गांवों में तमाम लोग बुखार से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
बुखार से पीड़ित युवक की मौत
पश्चिमशरीरा। नगर क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी श्यामू (40) को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पश्चिमशरीरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को श्यामू की मौत हो गई। संवाद
वर्जन
डेंगू के 5 मरीज मिले हैं। अब तक 39 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। बुखार से छह लोगों की मौत की जानकारी नहीं है। संबंधित मरीजों के गांव टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।- डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, सीएमओ
इंसेट
नगर में भी डेंगू ने फैलाए पैर
मंझनपुर। बृहस्पतिवार को जिन पांच मरीजों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें दो पीड़ित मंझनपुर कस्बे के हैं। इनमें एक 26 वर्षीय रूमा तो दूसरे 24 साल के रावेंद्र कुशवाहा हैं। सिराथू कस्बे की लक्ष्मी देवी (40), गनेश (10) और मंझनपुर ब्लॉक के टियारा जमालपुर की शैलजा यादव (14) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।