{"_id":"658ea0351aa6f7b87f014a36","slug":"fed-up-with-the-domestic-dispute-the-old-man-shot-himself-with-a-country-made-pistol-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : घरेलू कलह से आजिज आकर वृद्ध ने खुद को गोली से उड़ाया, देशी तमंचे से मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : घरेलू कलह से आजिज आकर वृद्ध ने खुद को गोली से उड़ाया, देशी तमंचे से मारी गोली
Fri, 29 Dec 2023 04:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Dec 2023 04:02 PM IST
सार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद निवासी अवध लाल (65) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक बेटा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता करता है। वृद्ध घर में पत्नी व बहू के साथ रहता था।
विज्ञापन
खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद गांव में घरेलू कलह के चलते 65 वर्षीय वृद्ध ने घर के भीतर अवैध असलहे गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमशाबाद निवासी अवध लाल (65) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक बेटा मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता करता है। वृद्ध घर में पत्नी व बहू के साथ रहता था। शुक्रवार को दोपहर घर के भीतर कमरे में बंद कर उसने खुद को देसी तमंचे से गोली मार ली।
विज्ञापन
फायर की आवाज सुनने के बाद घर के लोग कमरे के पास पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देखकर सन्न रह गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। परिवार के लोगों का कहना है कि अवधलाल की मानसिक स्थिति खराब थी। इसके चलते उसने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन