{"_id":"6144eb4f8ebc3e6990788273","slug":"father-son-found-dengue-victims-number-four-kaushambi-news-ald3160444172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र मिले डेंगू पीड़ित, संख्या हुई चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र मिले डेंगू पीड़ित, संख्या हुई चार
विज्ञापन
Father-son found dengue victims, number four
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में भी धीरे-धीरे डेंगू बुखार पांव पसार रहा है। शुक्रवार को सदर ब्लॉक के टेंवा गांव में पिता-पुत्र समेत दो लोग डेंगू पीड़ित मिले। इसी के साथ ही जनपद में डेंगू पीड़ितों की संख्या चार हो गई है। मरीजों की संख्या में इजाफा देख स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभागीय टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में जांच में 176 घरों में डेंगू का लार्वा मिला।
प्रदेश के अन्य जनपदों की तरह दोआबा में भी डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पखवाड़े भर पहले सिराथू और मूरतगंज क्षेत्र में मिले दो मरीजों के बाद बृहस्पतिवार को भी टेंवा गांव निवासी रमेश (30) और उनके पिता रामदेव (52) में डेंगू के लक्षण मिले।
रमेश स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं। उनकी तैनाती इन दिनों फतेहपुर जनपद में है। पिता-पुत्र के एक साथ डेंगू पीड़ित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. केसी राय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया। जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने बताया कि जिले में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
बचाव के लिए विभागीय टीमें बुखार प्रभावी क्षेत्रों में जलस्रोतों जैसे कूलर, टायर गमले आदि में मच्छरों के लार्वा की जांच कर उनकी साफ-सफाई करा रही हैं।
नाले-नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। टीम अब तक परसरा, क़सिया, नादिरागंज, चांदीपुर, निसारा, सैता, डोही, चायल, सिंहपुर, लालपुर, कादिराबाद, नेतानगर, पश्चिम शरीरा एवं पूरब शरीरा आदि क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन का कार्य कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न गांवों के 176 घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए हैं। जिन्हें खाली करा कर साफ करा दिया गया है।