फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   father killed two year old daughter by slamming her to the ground

कौशांबी : बच्ची की मौत, पिता पर पटककर मार डालने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 15 Oct 2022 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 04:11 PM IST
सार

कशिया पश्चिम गांव निवासी इंद्रलाल शराब का आदी है। इसे लेकर उसका पत्नी ममता के साथ अक्सर झगड़ा होता है। इंद्रलाल की तीन बेटियों में रविता (6), राधा (4) के बाद सबसे छोटी सृष्टि दो साल की थी।

विज्ञापन
father killed two year old daughter by slamming her to the ground
कौशांबी: बच्ची मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज इलाके के कशिया पश्चिम गांव में शनिवार सुबह दो साल की मासूम बच्ची की जमीन पर गिरने के कारण मौत हो गई। मां का आरोप है कि शराबी पिता ने उसे पटक-पटक मार डाला। वहीं, बच्ची के दादा ने पुलिस को लिखकर दिया है कि खेलते समय गोद से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 


कशिया पश्चिम गांव निवासी इंद्रलाल शराब का आदी है। इसे लेकर उसका पत्नी ममता के साथ अक्सर झगड़ा होता है। इंद्रलाल की तीन बेटियों में रविता (6), राधा (4) के बाद सबसे छोटी सृष्टि दो साल की थी। शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर इंद्रलाल का पत्नी ममता से झगड़ा हो गया। इस दौरान जमीन पर गिरने से सृष्टि की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 


घटना के बाद ममता आरोप लगाने लगी कि इंद्रलाल ने उसे जमीन पर पटककर मार डाला। उसकी चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंद्रलाल को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि तीन बेटियों के जन्म के बाद इंद्रलाल शराब का लती हो गया था। परिवार में इसे लेकर आए दिन कलह मची रहती थी। इंद्रलाल के कामकाज नहीं करने से घर में आर्थिक तंगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


चर्चा है कि ममता ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। कोखराज के प्रभारी कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि मृत बच्ची के दादा अमृतलाल ने लिखकर दिया है कि खेलते समय अनियंत्रित होकर गोद से गिरने के कारण मौत हुई है। हत्या की तहरीर किसी ने नहीं दी है। इंद्रलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अगर मृतका की मां हत्या की तहरीर देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed