{"_id":"66e0ad3f9a647db1c2022884","slug":"father-in-law-and-daughter-in-law-injured-on-bike-due-to-collision-with-uncontrolled-car-serious-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116104-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर-बहू जख्मी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर-बहू जख्मी, गंभीर
Wed, 11 Sep 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय नगर पालिका कार्यालय के पास मंगलवार शाम बेकाबू कार ने बाइक सवार ससुर-बहू को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
मंझनपुर कोतवाली के एदिलपुर गांव निवासी राम बालक (50) अपनी बहू प्रियंका (22) पत्नी करन सिंह के साथ मंगलवार को मंझनपुर बाजार नातिन कीर्ति के जन्मदिन का समान लेने आए थे। शाम छह बजे खरीदारी कर दोनों घर वापस लौट रहे थे। नगर पालिका गेट के पास अनियंत्रित कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार ससुर-बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फौरन एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।