{"_id":"5ceed943bdec220755419320","slug":"father-abused-mates-with-their-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने साथी संग बेटी से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने साथी संग बेटी से किया दुराचार
Thu, 30 May 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 30 May 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति साथी संग मिलकर बेटी से दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की मां ने बुधवार को घटना की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंप दी है।
करारी इलाके की एक महिला ने बताया कि उसका पति आवारा-नशेड़ी है। भट्ठे पर मजदूरी करके वह अपना और चार बच्चों का खर्च चलाती है। पीड़िता की मानें तो 19 मई को वह भट्ठे पर थी। घर पर पति ने कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक साथी के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद 12 वर्ष की बड़ी बेटी के साथ दुराचार किया। पति के साथी ने भी बच्ची के साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर उसको पीटा। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। घटना से डरी-सहमी लड़की ने आपबीती मां को बताई तो उसके होश उड़ गए। मां का कहना है कि शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि महिला पति को जेल भेजवाना चाहती है। क्योंकि पति नशे में धुत होने के बाद आए दिन उसे पीटता है। इसी वजह से झूृठा आरोप लगा रही है।