{"_id":"5e52cde08ebc3ef3ae7062de","slug":"fatehpur-defeated-rp-degree-college-kaushambi-news-ald2693183187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर ने आरपी डिग्री कॉलेज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर ने आरपी डिग्री कॉलेज को हराया
विज्ञापन
Fatehpur defeated RP Degree College
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर ने आरपी डिग्री कॉलेज को हराया
कड़ा के फसहिया मैदान में चल रही लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। फसहिया मैदान पर दिवंगत सीताराम एवं पार्वती की स्मृति में चल रही लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच रविवार को फतेहपुर क्रिकेट क्लब व आरपी डिग्री कालेज कड़ा के बीच खेला गया।
फतेहपुर के कप्तान अमित मौर्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फतेहपुर टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें आकाश रावत ने 43 गेंदों पर आठ चौके व एक छक्के की मदद से 68 रन व आशुतोष ने 65 गेंदों पर 11 चौके व एक छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी आरपी डिग्री कालेज की पूरी टीम 18.2 ओवरों में महज 121 रन पर सिमट गई। आरपी डिग्री कालेज की तरफ से निर्मल पंडा ने 23 गेंदों पर चार चौके की मदद से 26 रन बनाए। आशुतोष को मैन आफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुखलाल मौर्या व टूर्नामेंट के आयोजक अरुण केशरवानी ने विजेता टीम को शील्ड व नकदी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेतन पंडा, मूल प्रकाश त्रिपाठी प्रकाश पाल, घनश्याम केशरवानी, मो खुर्शीद उर्फ सुग्गन, नूर आलम, मनीष सहगल, सर्वेंद्र पंडा आदि मौजूद रहे।