फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farming on school land, school on Gram Sabha land

Kaushambi News: स्कूल की जमीन पर खेती, ग्राम सभा की भूमि पर स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farming on school land, school on Gram Sabha land
करीब 40 साल पहले जिस जमीन पर विद्यालय को संचालित करने की मान्यता दी गई, वहां खेती की जा रही है। जबकि भवन निर्माण कर स्कूल का संचालन ग्रामसभा की जमीन पर किया जा रहा है। तहसील दिवस पर शिकायत के बाद जांच हुई तो यह मामला पकड़ में आया। डीएम के निर्देश पर अब तहसील प्रशासन ने बेदखली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला मंझनपुर तहसील के सोनौली उमरपुर गांव में संचालित संपत्ती देवी लघु ग्रामीण उद्योग इंटर कॉलेज का है। गांव के राम सेवक ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि जिस जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत कर विद्यालय संचालन की मान्यता प्राप्त की गई। विद्यालय प्रबंधक चंद्रभान सिंह वहां खेती करा रहे हैं। जहां पर विद्यालय का निर्माण कराया गया है, वह भूमि बंजर में दर्ज है।
विज्ञापन

प्रकरण डीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने तहसील प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार सिद्धांत कुमार सिंह ने टीम गठित कर जांच कराई तो आरोप सही मिले। इस पर उन्होंने बेदखली की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर बोले
शिकायत के आधार पर सोनौली गांव में विद्यालय व बंजर भूमि की पैमाइश करते हुए जांच की गई। जहां पर विद्यालय बना है, वह भूमि बंजर खाते में दर्ज है। वहीं विद्यालय के नाम की भूमि में खेती हो रही है। अब इसे लेकर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।
- सिद्धांत कुमार सिंह, तहसीलदार मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed