फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers surrounded the sub-station, power supply of Hardua restored

Kaushambi News: किसानों ने घेरा उपकेंद्र, बहाल हुई हरदुआ की विद्युत आपूर्ति

Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the sub-station, power supply of Hardua restored
नेवादा। 11 दिनों से बिजली-पानी की समस्या से परेशान हरदुआ ग्रामीणों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने भारतीय मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले चरवा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इसके बाद फौरन फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


हरदुआ गांव की बिजली आपूर्ति के लिए लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर शार्ट सर्किट से 11 दिन पहले फुंक गया था। ग्रामीणों ने ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही अवर अभियंता से शिकायत की। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली-पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में चरवा विद्युत उपकेंद्र के बाहर धरना, प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र का घेराव भी किया। किसानों का आक्रोश देख सक्रिय हुए अधिकारियों ने फौरन ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी। इस मौके पर रामसिंह पटेल, पवन कुमार, कृष्ण सिंह, अशोक कुमार, श्रवण कुमार, पंचम लाल, राजेश कुमार, यशवंत सिंह, रोहित मूलचंद्र आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed