{"_id":"67825670e278d6a465093913","slug":"farmers-stomach-burst-due-to-attack-of-deer-serious-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120835-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: वनरोज के हमले से किसान का पेट फटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: वनरोज के हमले से किसान का पेट फटा, गंभीर
Sat, 11 Jan 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
वनरोज के हमले से घायल लाल बहादुर। स्रोत: स्वयं
पिपरी के फरीदपुर औधन गांव में बृहस्पतिवार शाम मटर की रखवाली कर रहे किसान पर वनरोज ने हमला कर दिया। वनरोज की सींग घुसने से किसान का पेट फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरीदपुर मजरा औधन गांव निवासी भैयन पाल किसानी करते हैं। उन्होंने अपने खेत में मटर की फसल लगा रखी है। बृहस्पतिवार शाम उनका 25 वर्षीय बेटा लाल बहादुर मटर की रखवाली करने गया था। इसी दौरान उसके खेत में वनरोज का झुंड मटर की फसल चर रहे थे। फसल बर्बाद होते देख लाल बहादुर उन्हें भगाने लगा।
अचानक एक वनरोज ने भैयन पर हमला कर दिया। वनरोज के सींग से उनका पेट फट गया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर कर तड़पने लगे। चीख-पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोगों ने वनरोज के झुंड को खदेड़कर उनकी जान बचाई। जानकारी पाकर खेत पहुंचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू
विज्ञापन