{"_id":"5c15517dbdec225545197231","slug":"farmers-did-the-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल तहसील क्षेत्र में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। किसी की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है तो किसी किसान को उसके खेती के लिए दिए गए पट्टे पर कब्जे के लिए तहसील प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर शनिवार को चायल तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार कल्पना चौहान को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि चायल कस्बा स्थित सामुदायिक केंद्र उपेक्षा का शिकार है।
सौ बेड का यह अस्पताल पूरी तरह से बंद है। लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज शहर जाना पड़ता है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। किसानों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही चरवा के समसपुर गांव में किसान की भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा नहीं हट सका है। शिकायत कर बाद भी कार्यवाई नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार चायल कस्बा स्थित सरकारी चकरोड पर हुए कब्जे को तहसील प्रशासन खाली नहीं करा रहा है। सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसीलदार ने आश्वासन दिया है।