फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmers demonstrated on rigging and water crisis in PM housing scheme

Kaushambi News: टैक्स नहीं अदा करने पर 19 वाहनों की कराई नीलामी

Fri, 24 Mar 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated on rigging and water crisis in PM housing scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंझनपुर। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र कानपुर डॉ. विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों पर बकाया टैक्स के साथ ही राजस्व वसूली समेत अन्य कार्यों को देखा। टैक्स नहीं अदा करने वाले 19 वाहनों की नीलामी भी कराई।

उप परिवहन आयुक्त टीम के साथ दोपहर लगभग दो बजे एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल और आरआई कौशल किशोर सिंह समेत अन्य अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद लाइसेंस फीस, टैक्स, न्यू रजिस्ट्रेशन फीस से होने वाले आय की समीक्षा की। इस दौरान स्पष्ट हुआ कि 1.65 करोड़ रुपये विभाग को इस माह मिला है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने इस वित्तीय वर्ष में बकाया टैक्स की पत्रावली देखा, जिसमें दो करोड़ की वसूली करनी थी।
विज्ञापन


अब तक 1.05 करोड़ की वसूली की गई है। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष टैक्स वसूलने का निर्देश दिया। टैक्स अदायगी नहीं करने वाले 19 वाहन स्वामियों के वाहनों की नीलामी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed