फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer's dead body found hanging from a tree

Kaushambi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Tue, 12 Mar 2024 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 12 Mar 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer's dead body found hanging from a tree
पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन

- सदर कोतवाली के देवखरपुर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के देवखरपुर गांव में घर के समीप एक किसान का शव पेड़ पर फंंदे से लटका मिला। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि किसान नशे का लती था, इस वजह से उसने खुदकुशी की है।

देवखरपुर गांंव निवासी मोहनलाल (55) सोमवार रात खा-पीकर घर के अंदर सोया था। मंगलवार भोर करीब पांच बजे मोहनलाल का शव उसके घर के पास स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। चर्चा रही कि मोहनलाल घर की छत पर चढ़ा होगा, इसके बाद पेड़ की एक डाल में फंदा फंसाकर लटक गया होगा। घटना से मोहनलाल की पत्नी सुबिहिती व तीन बेटे गब्बर, प्यारे और नीरज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग चर्चा कर रहे थे कि पिछले दिनोंं मोहनलाल का पड़ोसी से विवाद हुआ था। हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका भी जाहिर की गई। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि मोहनलाल नशे का लती था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। फिलहाल घटना के बारे में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोग तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed