फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Farmer's body found in pea field under suspicious circumstances

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मटर के खेत में मिला किसान का शव

Sun, 11 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 11 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in pea field under suspicious circumstances
किसान का शव मिलने के बाद घटना स्थल की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
सैनी कोतवाली के रूपनारायणपुर गोरियों गांव में शनिवार सुबह मटर के खेत में एक किसान का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने मटर के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मटियार गांव निवासी अमर सिंह (45) पुत्र सीताराम पटेल के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी बबली के अनुसार अमर सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। सैनी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि खेत में काम करने के दौरान ठंड लगने से अमर सिंह की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिला शव

ग्रामीणों के मुताबिक अमर का जिस खेत में शव मिला है, वहां से घर की दूरी करीब एक किलोमीटर है और वहां पर उसका कोई खेत भी नहीं है। परिजनों ने बताया कि अमर शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह खेत में उनका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed