{"_id":"5dc31d238ebc3e5b100297ed","slug":"farmer-s-death-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald259481131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में किसान की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में किसान की मौत
पूरबशरीरा गांव का मामला, पत्नी से विवाद और फसल बर्बादी की चर्चा
पश्चिमशरीरा (संवाद)। पूरबशरीरा गांव निवासी एक किसान ने बुधवार दोपहर संदिग्ध दशा में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। गांव में बीवी से झगड़े और फसल बर्बादी पर क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा रही। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
पूरबशरीरा निवासी बुधराम (45) पुत्र जीवनदास खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार दोपहर संदिग्ध दशा में घर के भीतर ही उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन में परिवार वालों ने बुधराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना को लेकर गांव में चर्चा रही कि किसान ने बीवी से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि धान की फसल इस बार अच्छी नहीं हुई थी। इसी सदमे में किसान ने जहर खाकर जान दी है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर काईवाई की जाएगी।