{"_id":"65244d6d395028947e0604f4","slug":"farmer-hurt-by-wifes-visit-to-her-maternal-home-hanged-himself-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3973-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पत्नी के मायके जाने से आहत किसान फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पत्नी के मायके जाने से आहत किसान फंदे से लटका
Tue, 10 Oct 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर गिरसा में मैनवा की मौत पर रोते बिलखते परिजन व जांच करती पुलिस संवाद
नगर पालिका के पं. गिरधारी लाल मेहता नगर (गिरसा) में पत्नी के मायके जाने से नाराज किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।
गिरसा निवासी मैनवा उर्फ भैयन पासी (52) किसान था। मैनवा के संतान नहीं थी। वह घर में पत्नी सुंदी देवी के साथ अकेला रहता था। रविवार को सुंदी देवी अपने मायके करारी चली गई। पत्नी ने पति को मायके जाने के बारे में जानकारी नहीं दी थी। मैनवा शाम को खेत से घर लौटा तो पत्नी नहीं थी। उसने सुंदी को फोन किया तो मालूम चला कि वह मायके में है। इसे लेकर मैनवा उदास हो गया। रात को उसने घर का दरवाजा बंदकर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह मैनवा के घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो मोहल्ले के लोगों ने आवाज दी। अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा। मैनवा का शव रस्सी के सहारे धन्नी से लटक रहा था। घटना की जानकारी पर पत्नी भी रोते-बिलखते ससुराल पहुंची। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसान ने आत्महत्या की है।