{"_id":"5f10a1c08ebc3e63b956e9ab","slug":"faoundation-of-bus-terminal-kaushambi-news-ald2812083175","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसरा में बनेगा 581.33 लाख का बस अड्डा, सीएम ने ऑन लाइन किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसरा में बनेगा 581.33 लाख का बस अड्डा, सीएम ने ऑन लाइन किया शिलान्यास
विज्ञापन
faoundation of bus terminal
- फोटो : KAUSHAMBI
भरवारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चायल विधानसभा के परसरा में बनने वाले बस स्टाप के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया। यह बस स्टाफ 581.33 लाख की लागत से बनेगा। सांसद विनोद सोनकर व चायल विधायक संजय गुप्ता ने शिलान्यास होने के बाद वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन किया।
जिले में सिर्फ सैनी में ही बस स्टाफ है। मंझनपुर में बना बस स्टाफ का भवन काफी जर्जर हो चुका है। मुख्यालय बनने के बाद अब यहां डिपो का निर्माण कराया जा रहा है। समस्या को देखते हुए चायल विधायक संजय गुप्ता अपनी विधान सभा में बस स्टाफ के निर्माण के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। विधायक की पहल पर सीएम पिछले साल इसकी स्वीकृति दे दी थी। गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भरवारी (परसरा) में बस स्टाफ का शिलान्यास किया। इसके बाद सांसद विनोद सोनकर व चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बस स्टाफ के लिए चिन्हित भूमि पर पूजन किया। सांसद ने कहा कोरोना संकट काल में भी सरकार विकास की गति निरंतर बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
घर-घर बिजली का कनेक्शन दिया गया। गरीब परिवार की महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर दिया गया। किसानों की सुविधा को देखते हुए नलकूप के लिए अलग से फीडर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा विकास की गति किसी कीमत पर रुकने नहीं पाएगी।विधायक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परसरा में बनने वाले बसड्डे की लागत 5 करोड़ 81 लाख 33 हजार होगी। इसके निर्माण से भरवारी नगर व क्षेत्र के आम जनमानस को यातायात सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां से प्रदेश के सभी जिलों के लिए बस की सेवाएं शुरू होंगी। यह बसड्डा चायल के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर कमिश्नर आर. रमेश कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, जीएम रोडवेज व आरमएम मौजूद रहे।