फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Family members stage road blockade and demand justice following death in road accident.

Kaushambi News: सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने किया चक्का जाम, इंसाफ की मांग

Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Family members stage road blockade and demand justice following death in road accident.
कनैली चौराहे के सरायअकिल महिला मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम करते पीड़ित परिजन। संवाद
दिसंबर में बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटा परिवार एक सड़क हादसे से बिखर गया। 55 वर्षीय सुमन विश्वकर्मा की मौत के बाद गुस्साए परिजन सड़क पर उतर आए। शुक्रवार को उन्होंने कनैली चौराहे पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम सुबह करीब 10 बजे लगा था। कनैली-सरायअकिल मार्ग पर लगभग 25 मिनट तक यातायात ठप रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग उठाई। बृहस्पतिवार को बकोढ़ा मोड़ के पास यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन

चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की। कोतवाल शेर सिंह राजपूत ने दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।
गोद भराई की खुशियां बदलीं मातम में
मृतक की पत्नी बिलासा देवी ने बताया कि रविवार को दो बेटियों की गोद भराई की रस्म होनी है। 21 दिसंबर को एक बेटी की शादी भी तय थी। सुमन विश्वकर्मा रिश्तेदारी में कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जा रहे थे। पति के जाने से परिवार का सहारा खत्म हो गया और वर्षों से संजोए अरमान पलभर में बिखर गए।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर बृहस्पतिवार को ही आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया था। शुक्रवार को पीड़ित परिजन मुआवजे की मांग के लिए कुछ समय तक सड़क जाम किए थे। मान मनौव्वल के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। - अभिषेक सिंह, सीओ चालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed