{"_id":"66834f90305fd45e4d03c499","slug":"family-beaten-up-over-minor-dispute-case-filed-against-four-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113463-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मामूली विवाद में कुनबे को पीटा,चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मामूली विवाद में कुनबे को पीटा,चार पर मुकदमा
Tue, 02 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में कुनबे को पीटा,चार पर मुकदमा
कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में मामूली विवाद में पड़ोसी ने कुनबे को पीट दिया। आजादनगर मोहल्ले की रेहाना बेगम का आरोप है कि पड़ोसी हासिम अली उससे रंजिश रखता है।
19 जून को रेहाना का बेटा सुफियान स्कूटी लेकर हासिम अली के घर के सामने पानी में फिसल कर गिर गया। इस पर हुए विवाद में हासिम व उसके परिजन सुफियान को पीटने लगे।
बीचबचाव करने पर रेहान व उसकी बेटी रोशनी को भी पीटा गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा
कोरियों मजरा सोनारन का पुरवा निवासी चंद्रावती का आरोप है कि पड़ोसी अमृतलाल ने हैंडपंप पर पानी भरने गई बेटी प्रेमला की बाल्टी फेंक दी। विरोध करने पर उसे पीट दिया था।
विज्ञापन
रात में फिर से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और प्रेमला व उसकी बहन अंकिता को जमकर पीटा। बीचबचाव करने आए बेटियों के पिता ओम प्रकाश को भी पीटा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को अमृतलाल व दिलीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।