फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fake jewellery given as offering, marriage refused before seven rounds

Kaushambi : चढ़ावा में दिए नकली जेवर, सात फेरों से पहले शादी से इन्कार

Mon, 12 May 2025 04:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 May 2025 04:40 PM IST
सार

चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव में शनिवार रात जयमाल व अन्य रस्में पूरी होने के बाद चढ़ावा में लाए गए जेवर देख कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। कहासुनी के बीच कन्या पक्ष ने आरोप लगाया कि जेवर नकली हैं।

विज्ञापन
Fake jewellery given as offering, marriage refused before seven rounds
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरवा कोतवाली के सैयद सरांवा गांव में शनिवार रात जयमाल व अन्य रस्में पूरी होने के बाद चढ़ावा में लाए गए जेवर देख कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। कहासुनी के बीच कन्या पक्ष ने आरोप लगाया कि जेवर नकली हैं। बात नहीं बनी तो लड़की वालों ने सात फेरों से पहले शादी से इन्कार करते हुए थाने जाकर वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। रविवार शाम तक दोनों पक्ष में सुलह के प्रयास जारी थे।

विज्ञापन


सैयद सरांवा गांव निवासी अजय पाल ने अपनी बहन पूजा की शादी प्रयागराज के जार्जटाउन के टैगोर टाउन स्थित फतेहपुर बिछुआ निवासी विजय पाल के बेटे शैलेंद्र पाल से तय की थी। शनिवार की शाम शैलेंद्र बरात लेकर सैयदसरांवा गांव कन्या पक्ष के घर पहुंचे। कन्या पक्ष ने बरातियों का स्वागत-सत्कार किया। द्वारपूजा, जयमाल समेत अन्य रस्म पूरी होने के बाद रात एक बजे फेरे लेने के समय वर पक्ष ने चढ़ावा में लाए गए जेवर कन्या पक्ष को दिए।
विज्ञापन


जेवर देखते ही कन्या पक्ष के लोग भड़क गए। आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल (नकली) जेवर लाकर धोखा दिया जा रहा है। बात बढ़ने पर कन्या पक्ष ने शादी करने से ही इन्कार कर दिया। हंगामा के बीच तमाम बराती रात में ही अपने-अपने घर चले गए। दोनों पक्ष के बीच रविवार सुबह तक बातचीत होती रही, लेकिन मामले का हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात नहीं बनी तो दुल्हन के भाई अजय पाल ने थाने जाकर वर पक्ष के खिलाफ दहेज की मांग करने और शादी में चढ़ावा में नकली जेवर लाने को लाकर धोखा देने तहरीर दी। दोपहर बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने वर और कन्या पक्ष के बीच समझौता कराने के लिए बातचीत शुरू की। शाम पांच बजे दुल्हन के भाई अजय पाल ने बताया कि समझौता हो गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राम ने बताया कि फिलहाल ऐसा कोई मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


युवक ने साथियों संग भाई-भयाहू को पीटा

चायल। चरवा के रहौनी मजरा जलालपुर शाना गांव निवासी राम प्रसाद सरोज के मुताबिक शनिवार रात उसके घर पर भोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई शराब के नशे में धुत होकर आया और रिश्तेदारों को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिल राम प्रसाद की पिटाई कर दी। आरोप है कि बचाव करने आईं उनकी पत्नी मंगर देवी को भी पीट दिया। घायल दंपती ने थाने जाकर छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed