{"_id":"62b607b83c7df26d290ad79d","slug":"fake-agreement-made-with-daughter-in-law-after-son-s-death-case-against-five-kaushambi-news-ald33586769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत के बाद बहू से कराया फर्जी इकरारनामा, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत के बाद बहू से कराया फर्जी इकरारनामा, पांच पर केस
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के फकीराबाद मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने बेटे की मौत के बाद इलाके के ही जालसाजों ने उसके बहू के नाम से फर्जी इकरार नामा कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। तहरीर के बावजूद पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पिपरी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
सरायअकिल कोतवाली के फकीराबाद मोहल्ला निवासी नूर जहां ने बताया था कि दो महीना पहले उसके बेटे सुलतान की मौत के बाद उसके नाम से पड़ी जमीन को हड़पने की नीयत से इलाके के ही कुछ लोगों ने उसकी बहू राजिया बीवी के नाम को अपना शिकार बनाया। आरोप है कि जालसाजों ने बहू के नाम का चायल तहसील में फर्जी इकरार नामा करा लिया।
इसकी जानकारी जब पीड़िता नूर जहां और उसकी बहू राजिया बीबी को हुई तो जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई के सरायअकिल पुलिस को तहरीर दी गई। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पिपरी पुलिस ने सरगूल अहमद, शंकर, मो. जैद निवासी फकीराबाद के साथ ही मो. वैस एवं वैद अहमद निवासी बड़ा बघाड़ा, प्रयागराज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।