फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Factory owner's brother also died in the storm of death

Kaushambi News: मौत की आंधी में फैक्टरी मालिक के भाई ने भी तोड़ा दम

Sat, 02 Mar 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Factory owner's brother also died in the storm of death
खल्लाबाद स्थित पटाखा फैक्टरी हुए विस्फोट के बाद मौत का सिलसिला जारी है। हादसे में घायल हुए फैक्टरी मालिक के भाई की कौशर अली (30) की भी शुक्रवार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्थित खल्लाबाद निवासी शाहिद अली (35) पुत्र शराफत अली ने पटाखा फैक्टरी लगा रखी थी। रविवार को फैक्टरी में विस्फोट हो गया था, जिसमें शाहिद समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। शाहिद के छोटे भाई कौशर अली समेत आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में इलाज के दौरान चार श्रमिकों ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया था। कौशर को परिजनों ने एसआरएन से निकाल कर दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन बचाया न जा सका। दरअसल, सात घायलों में अधिकतर करीब 60 से 95 प्रतिशत तक जले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद की मौत के बाद शोक में डूबे उसके परिजन अभी पूरी तरह से संभल भी पाए थे कि शुक्रवार को कौशर की मौत की खबर से परिवार एक बार फिर बज्रपात हुआ। वहीं, घटना के बाद बीमार हुए फैक्टरी मालिक के पिता शराफत अली की हालत में भी कुछ सुधार हुआ है। प्रयागराज स्थित अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें परिजनों ने किसी रिश्तेदार के यहां रखा है।


चार मृतकों के खातों में आज पहुंचेंगे चार-चार लाख

एडीएम एफआर अरुण कुमार गोंड ने बताया कि पटाखा फैक्टरी हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों के परिजनों खाते में मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख और आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये पहले ही पहुंच गए थे। मृतक चमंधा निवासी मुन्नालाल, मुकेश, बैरिहा के राजेंद्र और सगुनीपर के राकेश कुशवाहा की मृत्यु की खबर बाद में मिली थी।

शनिवार को इनके परिजनों खाते में आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी। इन्हें 50-50 हजार रुपये घायलावस्था में मिल चुके थे। इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली दो लाख धनराशि में से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये शीघ्र पहुंचेगे। फैक्टरी मालिक शाहिद के भाई की पीएम रिपोर्ट और तहसील के माध्यम से सूचना आने के बाद उसके परिजनों को भी यह लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed