{"_id":"697fae321b570e5f59059fea","slug":"faces-lit-up-after-receiving-house-keys-and-checks-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-815272-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मकान की चाभी और चेक पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मकान की चाभी और चेक पाकर खिले चेहरे
Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के अंतर्गत राजकुमार कैथवास को 11 लाख रुपये, पवन कुमार साहू को 10 लाख और नीलम तिवारी को 7 लाख रुपये ऋण का डमी चेक प्रदान किया गया। युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को 5 लाख रुपये ऋण का डमी चेक सौंपा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 171 स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड के लिए 51.30 लाख रुपये, 221 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.31 करोड़ रुपये और 2306 स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के लिए 34.59 करोड़ रुपये की सहायता राशि के डमी चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र प्रदान किए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण के अंतर्गत ट्राई साइकिल प्रदान की गई। कृषि यंत्रीकरण योजना में पारसनाथ को 34 लाख रुपये अनुदान का डमी चेक और ओम प्रकाश को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी गई। सीएम-पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाभी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वाद्ययंत्र योजना, परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सहायता प्रदान की।