फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Eye patients increased as the heat increased

Kaushambi News: गर्मी बढ़ते ही बढ़ गए आंखों के मरीज

Fri, 10 Apr 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Eye patients increased as the heat increased
मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर।  संवाद - फोटो : Archive
गर्मी शुरू होते ही आंख से जुड़ी समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 15 से 20 तो कनैली सीएचसी में रोजाना आठ से 10 मरीज आंखों में लालपन, जलन और खुजली की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि धूप और गर्म हवाओं के कारण आंखों में चुभन और जलन बढ़ गई है। कनैली सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी आंखें लाल हो गई हैं और लगातार खुजली हो रही है। वहीं, सावित्रि देवी ने कहा कि धूप में निकलने के बाद आंखों में जलन और पानी आने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नेत्र सर्जन डॉ. हेमंत यादव ने बताया कि इस मौसम में धूल, गर्म हवाएं और एलर्जी आंखों पर असर डालती हैं। इससे आंखों में इंफेक्शन और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो समस्या गंभीर भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से आंखों में तेज जलन और लालपन है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज आकर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने एक दवा दी और सावधानी बरतने को कहा है। - वृंदावन द्विवेदी।

आंखों में खुजली और पानी आने से समस्या हो रही है। पहले इतना समस्या नहीं थी। लेकिन, गर्मी बढ़ते ही समस्या ज्यादा बढ़ गई है। अब इलाज कराना पड़ रहा है। - शकुंतला देवी।

मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर।  संवाद

मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर।  संवाद- फोटो : Archive

मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर।  संवाद

मेडिकल कॉलेज के नैत्र विभाग में मरीज की आंखों की जांच करते डॉक्टर।  संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed