{"_id":"66244e5cfb3183989401b2c4","slug":"extorted-rs-125-lakh-by-handing-over-fake-visa-and-passport-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110851-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फर्जी बीजा व पासपोर्ट थमाकर ऐंठ लिए सवा लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फर्जी बीजा व पासपोर्ट थमाकर ऐंठ लिए सवा लाख
Sun, 21 Apr 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बीजा और पासपोर्ट थमाकर ऐंठ लिए सवा लाख
- पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के सिंघवल गांव के एक युवक से विदेश भेजने के लिए फर्जी वीजा व पासपोर्ट के नाम पर सवा लाख रुपये ऐंठ लिए गए। जालसाजी की जानकारी होने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो उसे धमकी दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिंघवल निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि करारी इलाके के पिंडरा सहावनपुर गांव के लालजी उसका रिश्तेदार है। लालजी ने उसे विदेश में नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर साल भर पहले प्रयागराज के खालिद खान को सवा लाख रुपये वीजा व पासपोर्ट के लिए दिला दिया। रकम लेने के बाद फर्जी वीजा व पासपोर्ट थमा दे दिया। अभिलेख की जांच कराने पर पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। दूसरे दिन आरोपियों के घर पहुंच कर रकम वापस करने को कहा तो पहले आनाकानी की। फिर बाद में धमकी देते हुए रकम देने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।